« एक दिन | *****एक दिन….धरती,आसमान,हवा,नदियाँ….. » |
***शबनमी बरसात होती है..***
Hindi Poetry |
उम्र जब अपने शबाब पर होती है
तो मुहब्बत भी बेहिसाब होती है
बोझिल सी रहती हैं हरदम नशे में
मृग से नयनों में ऐसी शराब होती है
पायल सी बजती है फिजाओं में हरदम
जब उनके करीब आने की बात होती है
क्या गरज सावन में मेघ बरसें न बरसें
साये में जुल्फों के जब बसर रात होती है
तैर जाती है तस्वीर आँखों में उनकी
जब गुलाब पे शबनमी बरसात होती है
सुशील सरना
wah sir sabnami barasat ho gayi……jai shree krishna
@kishan,
Thanks a lot kishan jee for appreciation.
भई वाह मज़ा आ गया
हर शेर बहुत मन भाया
“तैर जाती है तस्वीर आँखों में उनकी
जब गुलाब पे शबनमी बरसात होती है”
ये शेर तो बहुत प्यारा पिलाया … .
@Vishvnand,
रचना पर आपके इस प्यार दुलार का हार्दिक शुक्रिया सर जी
वाह मज़ा आ गया! हर शेर क्या प्यारा लिखा है!
@parminder,
आपकी इस सुंदर महकती प्रतिक्रिया का हार्दिक शुक्रिया परमिंदर जी
उम्र अब अपने शबाब पर यी है सरना साहब !
तो बेहिसाब मुहब्बत और शबनमी बरसात तो लाजमी है ना !
भिगोते रहिये यूँ ही ! वो कभी “बस” नहीं कहने वाले ।
बधाई !!!
@Harish Chandra Lohumi,
Many many thanks for such a nice appreciation Harish jee,
wah wah wah ,
kya khoob kaha hai sarna shaheb…… wastaw me list me aapka naam dekhate hi pahle aapki poem hi open karta hu.. mujhe pata hai ki aap ki kalam ko padh kar dil bag-bag ho jata hai… aur mai jis din site visit karta hu us din aapki poem jarur padhne ko milati hai so is mamle me mai lucky hun..
aapko itne sunder kalam pesh karne ke liye bahut -2 badhai.
aapka
Ravi Rajbhar
@Ravi Rajbhar,
Thanks from the bottom of my heart for sweet appreciation Ravi jee