« »

प्यार की अनेक परिभाषा !

5 votes, average: 3.40 out of 55 votes, average: 3.40 out of 55 votes, average: 3.40 out of 55 votes, average: 3.40 out of 55 votes, average: 3.40 out of 5
Loading...
Feb 2011 Contest, Hindi Poetry

माँ की आँखो से बहती खारे पानी की बूँदे

किसी समुंदर से कम नही होती

हर बूँद विशाल इतनी ,जिसमे सारा जग समा जाये

जिसके  आगोश  मे असंख्य जीव पनाह पाते है

इनका आगमन हवा की दिशा बदल सकता है

काल चक्र थम सकता है,विनाश टल सकता है

ये चंद बूँदे नही ये एक माँ की ममता है

ये ममता ही शायद प्यार की परिभाषा है!

आसमान से गिरता टूटता तारा

जो अपने कुटुंभ से जुदा होता है

खुद का वजूद तक मिट जाता है

पर लोगो को आशीष देने आता है

जिसने भी आँख बंद कर दुआ माँगी है

उसकी हर दुआ कूबुल हो जाती है

ये टूटता तारा जो त्याग सिखलाता है

ये त्याग ही शायद प्यार की परिभाषा है!

काले घने मेघ जब अंधकार  फैलाते है

विनाश का बोध करा, तांडव मचाते है

तब पंछी भी नभ छोड़ वृक्ष पर आ जाता है

हर शिशु अपनी माँ के आँचल मे छिप जाता है

हर साँसे सहम जाती है दिल घबराता है

इन्ही बादलो मे एक सुनहरी लकीर नज़र आती है

ये उम्मीद है जो एक आश् मन मे जगाती  है

ये उम्मीद ही शायद प्यार की परिभाषा है!

खेतो मे लहलहाती पीली सरसो

जो एक दुल्हन सी शरमाती है

जब हवा का एक झोका स्पर्श कर जाता है

ये अबोध बालक सी इठलाती है

तब पंछी भी चहक उठता है

परिवेश का अंग-अंग महक उठता है

ये असिमित आनंद जो हर्षित करता है

ये आनंद ही शायद प्यार की परिभाषा है

डॉक्टर राजीव श्रीवास्तवा

14 Comments

  1. […] This post was mentioned on Twitter by Ravishankar, naradtwits. naradtwits said: प्यार की अनेक परिभाषा ! | p4poetry http://bit.ly/iapszg […]

  2. siddha Nath Singh says:

    अति सुन्दर, विचार श्रंखला मन भाई.

  3. Santosh Bhauwala says:

    प्यार की ये भाषा सभी के मन भाई I

  4. Santosh Bhauwala says:

    प्यार की परिभाषा सबके मन भाई

  5. बहुत ही सुन्दर ये प्यार की परिभाषा , बिलकुल माँ की ममता की तरह – बधाई

  6. Vishvnand says:

    प्यार की परिभाषा पर सुन्दर रचना
    बहुत मन भायी
    commends

  7. Abhishek Khare says:

    सुन्दर रचना राजीव जी, बधाई |

  8. Harish Chandra Lohumi says:

    हमारा कमेन्ट गलती से डिलीट हो गया या अभी रास्ते में ही है, पता नहीं 🙂 लगता है किसी के प्यार में खो गया या भटक गया 🙂

Leave a Reply