« ***नमी की सौग़ातें…*** | The Breakdown of News today….! » |
धाम मेरो, प्रभु के चरण ….! (Bhakti Geet)
Hindi Poetry |
An old Bhakti Geet cum Prayer of mine, sung in the tune the song had emerged and being posted to share with its new podcast. The tune ( not the geet) was inspired listening to a very beautiful Marathi song of revered Pt Hridayanath Mangeshkar.
धाम मेरो, प्रभु के चरण ….!
प्रभु के चरण, मेरो धाम,
धाम मेरो, प्रभु के चरण
प्रभु के चरण …..!
मंदिर मन मेरा, तेरा, तन पूजा सामग्री,
निसदिन गुण गान करुँ, तुझसे ही हैं साँसें मेरी,
ध्यास मेरो प्रभु के चरण, नित्य रहूँ प्रभु के चरण
धाम मेरो, प्रभु के चरण , प्रभु के चरण …..!
भजनों में तेरे पाऊँ, अंतर्मन सुख शांती,
सामे जो काम मेरे, समझूँ ये पूजा तेरी,
प्यास मेरी प्रभु के चरण, आस मेरी प्रभु के चरण
धाम मेरो, प्रभु के चरण , प्रभु के चरण …..!
दुर्गुण प्रभु हरलो मेरे, सतगुण का वर दो मुझे,
नाम स्मरण नित्य तेरा, करने दो भक्ति मुझे,
ज्ञान मेरो प्रभु के चरण, ध्यान मेरो प्रभु के चरण.
धाम मेरो, प्रभु के चरण , प्रभु के चरण …..!
” विश्व नन्द “
Sir,
Wonderful and heartwarming
sarala
@SARALA KURUP JAGAN,
Vishvnandji,
So humbling.
It reminds me of my father’s bhajans.
Kusum