« New Year wish | भ्रष्टाचार मिटाने को ही अपना वोट है देना ….! » |
सपनों का संसार
Dec 2011 Contest |
सपना अपना रह नहीं पाया
व्यथा ह्रदय की कह नहीं पाया
कुछ यादे सपनों में बसती
आशाओं की बहती कश्ती
मन की आशाओं का पंछी
सपनों के भीतर उड़ पाया
सपनो का अपना आकर्षण
निज इच्छा का होता दर्पण
दर्पण के भीतर रह -रह कर
सपनो का साया मुस्काया
निर्धन का सुख सपनों में है
ह्रदय का सुख अपनों में है
अपनों से अपनापन पाकर
जीवन का सारा सुख पाया
सपनो का श्रृंगार करे हम
हर सपना घावो का मलहम
सपनों का संसार सजाकर ,
यह मन पीड़ा को हर पाया
सुन्दर कविता सपनों पर ये
सपनों जैसी मनभावन ये
Commends
“अपनों से अपनापन पाकर” की जगह “सपनों से अपनापन पाकर” शायद कविता के विषय की दृष्टी से ज्यादा उपयुक्त हो…
@Vishvnand, yah aapki preranaa ke karan sambhav ho paayaa
अच्छी रचना …………
सपनो पर न जोर किसी का /
सपनों का न छोर कही का /
अब सुकोमल नींद कहा है ,
रहा न सपनों का दोर कही का //
@Narayan Singh Chouhan,
Rajendraji,
Neatly formulated poem on the significance and importance of dreams.
Kusum
@kusumgokarn, thanks for comments kusum
@rajendra sharma’vivek’, thanks for comments and Appreciation kusum ji
@Narayan Singh Chouhan, dhanyvad
सपने न हों तो जीवन नीरस हो जाए! कुछ आशाएं तो हमें सपने में ही पूरी करनी होती हैं! सुन्दर अभिव्यक्ति!
@parminder , rachanaa ki aatmaa tak pahuchane ke liye dhanyvad
सुन्दर कृति के लिए बधाई. लिखते रहिये.
@Aditya !, utsaah vardaan ke liye dhanyvad
nice..:)
@sonal goswami , pratikriya ke liye dhanyvad
निर्धन का सुख सपनों में है
ह्रदय का सुख अपनों में है
अपनों से अपनापन पाकर
जीवन का सारा सुख पाया
सुन्दर कृति !
@sonal, saraahanaa ke liye dhanyvad
Hearty congratulations, the winner,Vivek.
@medhini, thank you medhini ji for best wishes
Hi
सपनो का साया मुस्काया
Congratulations
beautiful lines—-दर्पण के भीतर रह -रह कर
सपनो का साया मुस्काया
keep it up!
sarala
@SARALA KURUP JAGAN, thanks for meaningfull comment saralaa ji
Congratulations, in fact the poem is real essence of dreams. So once again many many congratulations being declared as winner.
@sushil sarna,
Rajendraji,
Hearty congrats on winning the Dec 11 contest.
Kusum
Congratulations for winning the December contest.Please advise your email id so that we can mail you
सुन्दर रचना सर | जीत की बधाई |
विजयी रचना के रचयिता को विजय की बधाई!