« »

गुरुकृपा प्रभु जपनाम ……!

0 votes, average: 0.00 out of 50 votes, average: 0.00 out of 50 votes, average: 0.00 out of 50 votes, average: 0.00 out of 50 votes, average: 0.00 out of 5
Loading...
Hindi Poetry

गुरुकृपा प्रभु जपनाम ……!

देर आया पर दुरुस्त आया,
नाम प्रभु का मन में समाया,
नाम जपन से यारों मैंने,
इस जीवन का सतसुख पाया…..!

गुरु की है ये कृपा, जो मेरा,
लिखित जप से प्यार हो गया,
चिंता और उलझन सब सुलझी,
और जीवन में सुकून आया………!

अब तो जीवन सरल हो गया,
हर दिन जीवन मन को भाया,
जितना मन में नाम भर लिया,
उतना ही दिन सुखकर पाया……!

क्यूँ ऐसा होता ना समझे
हर उलझन उलझन ना लागे
सहज सरल सब लगता करना
नाम को ही बस मन में भरना

नाम जपन की यार ये महिमा,
सच ऐसा सब हो जाता है,
कभी न सोचा था इतना,
यह जीवन सुंदर सा लगता है……..!

                           ”विश्व नन्द”

8 Comments

  1. rajendra sharma "vivek" says:

    Guru mahimaa ko gaaiye .guruvar urjaa strot
    aabhaa urjaa det rahi ,jali naam jap jyot

    • Vishvnand says:

      @rajendra sharma “vivek” ,
      सुन्दर प्रतिक्रिया बहुत मनभायी
      धन्यवाद

  2. Kusum Gokarn says:

    Fine prayerful song for Guru Pournima.
    Denotes Power of Prayer.
    Kusum

  3. Harish Chandra Lohumi says:

    बहुत सुन्दर और मनभावन.
    राम नाम की लूट है…. लूट सके तो लूट !

    • Vishvnand says:

      @Harish Chandra Lohumi ,

      बहुत बहुत शुक्रिया
      “राम नाम की लूट है…. लूट सके तो लूट !”
      लूट लूट लुट जाने का आत्मानंद अनूप …

  4. U.M.Sahai says:

    गुरु महिमा का अत्यंत सुंदर चित्रण, विश्व जी, बधाई.

Leave a Reply