« ***बिंदिया हिन्द की माटी की …*** | नश्तर दे दिल के चाक ये सीने के वास्ते » |
हिन्दी अपनाओ
Hindi Poetry |
आदरणीय गण ,
हिन्दी प्रेमियों को हिन्दी दिवस की ढेर शुभकामनाएं !!!!
हिन्दी अपनाओ
राष्ट्रभाषा हिन्दी अपनाओ
न बिसराओ
हिन्दी की लहर बहाओ
गाँव और शहर
कण कण में रची बसी
कहे-सुने हर पहर
विदेशी भाषा कहते सुनते
ढाए सबपर कहर
अब जमकर है करना
हिन्दी का प्रचार
ताकि घुसपैठिये ना जमा लें
देश पर अधिकार
हिन्दी की गागर में भरें
हिन्दी शब्द सागर
देश की संस्कृति का उत्थान
हिन्दी की उड़ान
राष्ट्र भाषा,राज भाषा,जन भाषा
हो अब विश्व भाषा