« ***सृष्टि निर्माता को रुला दिया ……………*** | deflower » |
***ऐ सांझ तू सुहानी होगी …….. ***
Anthology 2013 Entries, Uncategorized |
ऐ सांझ ..
तू क्यूँ सिसकती है //
अभी कुछ देर में ..
तिमिर घिर जाएगा …
तिमिर की चादर में …
हर रुदन छुप जाएगा //
रुदन …
उस क्षण का …
जब एक ….
किलकारी ने ….
अपनी चीख से ब्रह्मांड में ….
सन्नाटा कर दिया //
रुदन उस क्षण का ….
जब एक कोपल …
एक वहशी की वासना का ….
शिकार हो गयी //
रुदन उस क्षण का …..
जब दानव बना मानव ……
दरिंदगी की सारी हदें …..
पार कर गया //
रुदन उस क्षण का …..
जब एक पुष्प से …..
कोई छद्मवेशी मानव …..
कुकृत्य कर …..
मानवता को …..
रक्त रंजित कर गया //
हाँ,
ऐ साँझ
ये तो रुदन तो …..
वक्त की सुईयों के साथ ….
शायद ….
धीरे धीरे …..
शून्यता में लीन हो जाएगा //
लेकिन क्या कोई …
एक मोमबत्ती जलाकर ….
इस रुदन के विरुद्ध आवाज उठाएगा ?
क्या कोई …
इस दरिन्दे के नुकीले नाखूनों से ….
माँ ,बहन,बीवी,और बेटी के …..
पावन रिश्ते को ….
लहू लुहान होने से बचाएगा ??
हाँ !
एक एक मोमबत्ती हम सब को …
इस दरिंदगी को ….
जड़ से मिटाने के लिए ….
जलानी होगी //
हर चुनरी की ,,,,
लाज बचानी होगी //
तभी ,
हाँ तभी ,
ऐ सांझ तू सुहानी होगी //
ऐ सांझ तू सुहानी होगी ……..
सुशील सरना
bahut khoob. Sarna ji is tarah bade font me rangeen typing in hindi kaise ki hai, google cloud input tool me to iska command nahin dikha, kripaya paraksh daaliye.
Thanks a lot R.Singh saahib, rachna kee prashansa ke liye. Sir Google cloud men to sirf type karte hain fir use copy karke p4p men post men paste karne ke baad paragraph wale menu men jaakar heading men heading-1,heading-2,heading-3,,,4,,,hain usmain main to mostly rachna ko select kar heading 3 ko click karta hoon to ye font aa jaata hai-heading ke no. jitne badhte jaayenge font bdaa hota jaayega-rest is upto u SIR-thanks
thanks,but how do you give colour to the letters?
Sir, in the bar colour option is also there, u can choose and after slecting the material u just click the clour,that will appear on the screen.