« Samjhote | यह हिन्द का मज़दूर है! » |
चुनाव 2019
Uncategorized |
चुनाव 2019
दीपक राज़दाँ
क्यों शोर मच रहा सड़कों पर,
क्या बननी कोई सरकार है,
क्यों बात बढ़ गयी नुक्कड़ पर,
क्या बिगडी़ कोई तकरार है।
क्यों तेज़ बोल रहे नेता जी,
क्या कुर्सी का यह प्यार है,
क्यों पूछ रहे सब वोटर जी,
क्या छल का कोई आसार है।
क्यों रो रहे सब कृषक अधीर,
क्या उनका हुआ तिरस्कार है,
क्यों अश्रुपूर्ण है युवा सभी,
क्या डिग्रियाँ सभी बेकार है।
क्यों भयभीत भरत हैं भारत के,
क्या उन्हें लगी फटकार है,
जो बोल रहे हैं मुख से वह,
क्या उनका यही विचार है।
क्यों पितर देश के डोल रहे हैं,
क्या विजय चौक पर अन्धकार है,
क्यों वर्तमान के संवाद पर्व पर,
छाया भूतकाल का अधिकार है।
Very bleak picture of political scenario of India.
Hope and pray for better times to come.
Achhe din ayenge.
Kusum